Sunday, 1 March 2026


 सामग्री 

१५ -२० छिले हुए छोटे प्याज , १ मध्यम और लंबे टुकड़ों में कटा हुआ चुकंदर,
१ कप सिरका,१/२ कप पानी,२ बड़े चम्मच चीनी,१ बड़ा चम्मच नमक,बीच से चीरा लगा हुआ ३-४ हरी मिर्च, ८ -१० दाने साबुत काली मिर्च। 

विधि
छोटे प्याजों को छील लें। अब हर प्याज के ऊपर की तरफ एक 'X' कट क्रॉस कट लगाएं। ध्यान रहे कि प्याज को पूरा न काटें, बस आधा गहरा कट लगाएं ताकि सिरका अंदर तक जा सके एक बाउल में पानी, सिरका, चीनी और नमक डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक चीनी और नमक पूरी तरह घुल न जाए अब इस घोल में चुकंदर के टुकड़े, हरी मिर्च और काली मिर्च डाल दें। चुकंदर डालने के कुछ ही सेकंड में पानी का रंग गुलाबी होने लगेगा : एक कांच के जार में प्याज डालें और उसके ऊपर तैयार किया हुआ सिरके का मिश्रण डाल दें। सुनिश्चित करें कि प्याज पूरी तरह से तरल में डूबे हुए हों जार को बंद करके कम से कम १२ से २४ घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें  और २४ घंटे बाद प्याज का रंग अंदर तक गुलाबी हो जाएगा और वे खट्टे-मीठे हो जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts